गृह मंत्री ने फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी, पीएम ने की यह अपील

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने  निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके  साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।   

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बार फिर देश के नागरिकों  से हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगे के साथ एक तस्वीर साझा  करने का आग्रह किया। 

उन्होंने ट्वीट किया कि हर घर तिरंगा आंदोलन को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया से बहुत खुश और गर्व महसूस हो रहा है। 

हम जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं।  यह आजादी का अमृत महोत्सव को यादगार बनाने का एक शानदार तरीका है। तिरंगा  के साथ अपनी तस्वीर भी साझा करें।  

जेपी नड्डा ने भी फहराया तिरंगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। 

इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश में 'आजादी के अमृत  महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से  आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।  

आगे और जाने हमारे वेबसाइट पर